News Addaa WhatsApp Group

UP: पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता और मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधकर गोरखपुर में पत्रकारों ने किया काम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 12, 2021  |  3:14 PM

734 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता और मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधकर गोरखपुर में पत्रकारों ने किया काम
  • पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता और मारपीट के विरोध में काली पट्टी बांधकर गोरखपुर में पत्रकारों ने किया काम
  • मुरादाबाद में पत्रकारों से की गई अभद्रता के विरोध में गोरखपुर के पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया साथ ही आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मुख्यमंत्री से की मांग

गोरखपुर | मुरादाबाद में हुई पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट की घटना से आहत होकर गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी की ने आपात बैठक जर्नलिस्ट प्रेस क्लब बुलाई गई
मुरादाबाद में कल पत्रकारों के द्वारा सवाल पूछे जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और उनके कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए मारपीट के विरोध में गोरखपुर जर्निलस्ट प्रेस क्लब के तत्वाधान में गोरखपुर के सभी इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव एवं उनके कार्यकर्ताओं के प्रति कड़ा विरोध जताया है
बैठक को संबोधित करते हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष मारकंडे मणि त्रिपाठी ने बताया कि सरकार किसी भी पार्टी की हो लेकिन पत्रकारों का उत्पीड़न होता रहता है। लेकिन पत्रकार कभी सवाल पूछना है नहीं छोड़ता कल मुरादाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी द्वारा पत्रकारों का उत्पीड़न किया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव से जब पत्रकारों ने सवाल पूछा तो जवाब देने के बजाय अखिलेश सिंह यादव ने पत्रकारों के साथ अभद्रता की इतना ही नही वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी पत्रकारों की बुरी तरह पिटाई कर दी जिसका पत्रकार समाज एकजुट होकर पुरजोर विरोध कर रहा है। मारकंडे मणि त्रिपाठी ने बताया कि हम लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री जी से फैक्स के माध्यम से इस पर त्वरित कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है अगर त्वरित कार्रवाई नहीं होती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हम बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे
इस मौके पर गोरखपुर सभी समाचार पत्रों के प्रभारी संवाददाता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रभारी और संवाददाता समेत सैकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट...

संबंधित खबरें
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान
जीआरपी गोरखपुर की सख्ती: दो शातिर चोर गिरफ्तार, प्लेटफॉर्म पर चला दो दिवसीय विशेष अभियान

गोरखपुर। रेलवे प्लेटफार्म पर बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी…

ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

गोरखपुर, 27 मार्च 2026। रेलवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking