News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: प्रधान का चुनाव लड़ना है तो जान लीजिए ये नियम!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 6, 2021  |  6:55 PM

2,088 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: प्रधान का चुनाव लड़ना है तो जान लीजिए ये नियम!

उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं. त्रि स्तरीय चुनाव के लिए आरक्षण सूची भी जारी की जा चुकी है, 15 मार्च को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी. जिसके बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन सी सीट से कौन प्रत्याशी दावेदारी ठोकेगा. ग्राम पंचायत चुनाव में प्रधान का पद बेहद अहम माना जाता है, प्रधान बनने के लिए कुछ योग्यताएं और शर्तें तय की गई हैं.

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

प्रधान बनने के लिए ये मूल योग्यताएं हैं जरूरी

1. भारत का नागरिक हो.
2. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए.
3. कैंडिडेट की मानसिक स्थिति ठीक होनी चाहिए, वह पागल या दिवालिया नहीं होनी चाहिए.
4. उम्मीदवार किसी मामले में सजायाफ्ता नहीं होना चाहिए.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

उम्मीदवारों को योग्यताएं पूरी करने के साथ ही नामांकन के समय कुछ दस्तावेज भी देने होंगे. ध्यान देने योग्य बात यह है कि इन दस्तावेजों में कमी और त्रुटियों के चलते नामांकन रद्द हो सकता है.

नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना होगा जरूरी

इसमें पहली शर्त यह है कि उम्मीदवार किसी सहकारी समिति या बैंक का बकायेदार है तो वह चुनाव नहीं लड़ सकता. चुनाव लड़ने से पहले उसे किस्त जमा कर वित्तीय संस्था से नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेना चाहिए.

इतनी होगी जमानत राशि

प्रधान पद के लिए पर्चे की राशि 300 रुपये होगी, जबकि 2000 रुपये जमानत राशि जमा करनी पड़ेगी. उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकनपत्र भर सकेगा. चारों पदों पर एससी, ओबीसी व महिला वर्ग के उम्मीदवारों को नामांकन पत्र व जमानत राशि में 50 फीसदी की छूट मिलेगी.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking