News Addaa WhatsApp Group Join करें

UP: वेलेंटाइन-डे से एक दिन पहले ऑनर कीलिंग, रात में प्रेमी-प्रेमिका ने की लव मैरेज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 13, 2021  |  2:25 PM

1,329 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
UP: वेलेंटाइन-डे से एक दिन पहले ऑनर कीलिंग, रात में प्रेमी-प्रेमिका ने की लव मैरेज
  • वेलेंटाइन-डे से एक दिन पहले ऑनर कीलिंग
  • रात में प्रेमी-प्रेमिका ने की लव मैरेज
  • सुबह हुये खौफनाक अंजाम से सनसनी

संतकबीरनगर/यूपी  | प्रेम के त्‍योहार वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले उत्‍तर प्रदेश के संतकबीरनगर में प्रेमी-प्रेमिका को प्रेम विवाह (Love marriage) की सजा के तौर पर पीट-पीटकर मार डालने और फिर शव जलाकर सबूत मिटा देने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार को जिले के महुली थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव के पास कुआनो नदी घाट पर प्रेमी-प्रेमिका के शवों को एक साथ जलाया जा रहा था। पुलिस के आने की सूचना पाकर परिवारीजन अधजले शव को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले को ऑनर किलिंग (Honor Killing) का मामला मान रही है। दोनों प्रेमी युगल धनघटा क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर धनघटा और महुली थाने के एसओ मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद एसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

इंस्पेक्टर रवीन्द्र कुमार गौतम के अनुसार धनघटा थाना क्षेत्र के मूड़ाडीहा गांव के सागर और कंचन के बीच काफी दिनों से प्रेम सम्‍बन्‍ध चल रहा था। शुक्रवार की शाम कंचन अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी ने कंचन को सिंदूर लगाकर प्रतीकात्मक विवाह कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार प्रेम विवाह की खबर मिलने पर रात में ही प्रेमी-प्रेमिका को परिवारीजनों ने पीट-पीटकर मार डाला। हालांकि कुछ ग्रामीण जहर खा लेने की वजह से मौत होने की बात भी कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार भोर में परिवारीजन शवों को लेकर महुली क्षेत्र के बारीडीहा गांव के पास जंगल में स्थित कुआनो नदी के घाट पर पहुंच गए। वे दोनों शवों को जलाने लगे। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

इसी बीच किसी ने पुलिस को भी खबर कर दी। इस पर धनघटा थाने के साथ और महुली एसओ प्रदीप कुमार सिंह और एसआई राम प्रवेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लेकिन परिवारवालों को पुलिस के आने की भनक लग गई और वे अधजला शव छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने चिता पर जल रहे दोनों शव को बाहर निकवाकर कस्टडी में ले लिया। लेकिन तब तक शव करीब 90 प्रतिशत तक जल चुके थे। पुलिस के अनुसार इस मामले में गांव के प्रधान प्रतिनिधि के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। चिता जलने के स्‍थान से थोड़ी दूरी पर पुलिस को कुछ चप्‍पलें और अंग वस्‍त्र मिले हैं। धनघटा पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी डॉ.कौस्‍तुभ और सीओ अम्बरीष भदौरिया ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

सख्‍त कार्रवाई होगी

एसपी डॉ.कौस्‍तुभ ने कहा है कि इस मामले में पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करेगी। उन्‍होंने आरोपितों की जल्‍द गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking