News Addaa WhatsApp Group Join करें

दूल्हे के मन का नहीं बजा गाना तो बारातियों ने दुल्हन के भाइयों और डीजे वाले को जमकर धुना, बैरंग लौटी बारात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 28, 2023  |  10:36 AM

47 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दूल्हे के मन का नहीं बजा गाना तो बारातियों ने दुल्हन के भाइयों और डीजे वाले को जमकर धुना, बैरंग लौटी बारात

उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मऊ थाना अंतर्गत सुरौंधा गांव में आयी बरात में दूल्हे पक्ष के मन का गाना नहीं बजाने और नेग में अधिक रुपये मांगने के विवाद में दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। जिस पर दूल्हे पक्ष के परिवार के सदस्यों ने दुल्हन पक्ष के परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कुछ बराती भी घायल हुए हैं। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। इस पर दूल्हे व उसके पिता सहित दुल्हन पक्ष के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। दुल्हन ने शादी करने से इन्कार दिया है।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सुरौंधा गांव में 26 जून को शिवलाल के घर पर जिले के रैपुरा गांव से बरात आई थी। बराती डीजे व ढोल नगाड़ों के बीच पहुंचे थे। द्वारचार कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान दूल्हे पक्ष के मन का गाना नहीं बजाने और अधिक नेग मांगने पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष में विवाद होने लगा। इस पर बरातियों ने दुल्हन पक्ष के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। जब डीजे बंद हो गया तो डीजे मालिक के साथ भी मारपीट की गई।

इस मामले में दुल्हन के पिता ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री की शादी हो रही हो रही थी। इसी द्वारचार के समय दूल्हे पक्ष की तरफ से दूल्हे पक्ष के मन का गाना नहीं बजाने और 21-21 हजार के नेग मांगे जा रहे थे। इस बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर बरातियों ने दुल्हन के पक्ष के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।

जिसमें लाठी डंडे से पीटा है। वहीं दूल्हे पक्ष की तरफ से मारपीट करने की तहरीर दी है। दुल्हन को समझाने के बाद भी शादी नहीं की। जिस पर चढ़ाव का जेवर दूल्हे पक्ष को वापस कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking