News Addaa WhatsApp Group Join करें

युवक ने बीस वर्षीय युवक पर किया चाकू से हमला 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 24, 2025  |  7:30 PM

243 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
युवक ने बीस वर्षीय युवक पर किया चाकू से हमला  WhatsApp
Responsive image

रामकोला,कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहिरौली कुसम्ही गांव (नगर पंचायत रामकोला) में एक 20 वर्षीय युवक को चाकू लगने की घटना संज्ञान में आया है। परिजनों ने घायल युवक को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डाक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद में गांव के ही एक युवक ने सतीश भारती पुत्र गोविंद भारती को चाकू मार दिया। परिजन घायल को लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे। घाव गहरा होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि छोटे बच्चों में हुए विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

जानकारी मिली है कि चार- पांच दिन से मामला चल रहा था। घटना के संबंध में रामकोला थाना के अपराध निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है । तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking