गोरखपुर । अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा जोन के सभी जनपदों से ऐसे पुलिसकर्मियों
की सूची मांगी गयी है जो बार-बार राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के किनारे के थानों -पुलिस चौकियों पर ही नियुक्त रहते हैं और मुख्यतः जिनकी शिकायते भी आती रहती है तथा जिनके प्रति जनप्रतिनिधियों या आम जनमानस में प्रतिमूल धारणाए परिलक्षित होती रहती हैं। *इस प्रकार के चिन्हित पुलिसकर्मियों के सम्बन्ध में सभी जनपदीय पुलिस प्रमुखों को एडीजी अखिल कुमार द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि इनका स्थानान्तरण हाईवे के किनारे को छोडकर जनपद के अन्य थानों पर किया जाए तथा नये स्थानान्तरित थानों पर तीन वर्ष की अवधि पूर्ण करने केउपरान्त ही उन्हें दूसरी जगह भेजा जाए। परन्तु किसी भी दशा में पुनः हाईवे के थानों पर उनको नियुक्त किया जाये*। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने आम जनता के जागरूक लोगों से भी यह अपील किया है कि इस तरह के प्रतिकूल आचरण वाले पुलिस कर्मियो के
हाइवे के थानों पर नियुक्त होने की सूचना जोन कार्यालय के पर दे सकते
है। सूचना का नाम नम्बर गोपनीय रखा जाएगा।
सनद हो की अभी एक पखवारे पूर्ब एडीजी जोन गोरखपुर ने कुशीनगर जनपद के पत्रकारों से जूम ऐप के माध्यम से रूबरू हुए थे, उसमें उपरोक्त मुदद्द पत्रकार सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी द्वारा एडीजी के सज्ञान में दिलाया गया था। बताना लाजमी होगा की गोरखपुर जनपद के सीमा से उत्तरप्रदेश -बिहार सीमा तक के हाइवे के थानों -चौकियों पर ऐसे पुलिस कर्मियों की तैनाती की एक लम्बी सूची है। जो अपनी तैनाती की कार्यकाल हाइवे के इर्द- गिर्द ही गुजारते है।
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…
कुशीनगर/गोरखपुर। करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 10…
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…