News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गला रेतकर हत्या कर फरार अभियुक्त बारह घण्टे के अन्दर गिरफ्तार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 26, 2020  |  4:16 PM

1,901 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गला रेतकर हत्या कर फरार अभियुक्त बारह घण्टे के अन्दर गिरफ्तार!

कुशीनगर | जनपद के कसया थाना क्षेत्र में कल हुये मछली बिक्रेता की गला रेत कर हत्या के आरोपी को कसया पुलिस ने मात्र बारह घण्टे के अंदर गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है।

आज की हॉट खबर- विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का...

इस प्रकरण का खुलाशा आज क्षेत्राधिकारी कसया ने करते हुये मीडिया को बताया की कसया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कसया पडरौना मार्ग बाड़ी पुल के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 900/2020 धारा- 302/506 भादवि0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त रामअशीष हरिजन पुत्र हरि निवासी साखोपार थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर आलाकत्ल बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः-

अभियुक्त रामअशीष हरिजन पुत्र हरि निवासी साखोपार थाना कसया जनपद कुशीनगर के अपना बकाया 500 रुपया मांगने पर जयराम चौहान पुत्र त्रिवेणी चौहान निवासी साखोपार थाना कसया जनपद कुशीनगर द्वारा वापस न देने की बात को लेकर अभियुक्त द्वारा दिनांक 24.12.2020 को सुनसान जगह पर जयराम चौहान को लकड़ी के बेट से मारकर व हसुआं से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्त-

1. रामअशीष हरिजन पुत्र हरि निवासी साखोपार थाना कसया जनपद कुशीनगर

विवरण बरामदगी-

अभियुक्त के निशानदेही पर एक अदद हंसुआ व एक अदद लकड़ी का बेंट, अभियुक्त का खूनालूद पैन्ट, शर्ट व जैकेट जो घटना के समय पहना था।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

  1. थानाध्यक्ष संजय कुमार थाना कसया
  2. उमेश कुमार सिंह
  3. उ0नि0 श्री रविन्द्र यादव
  4. का0 लालजीत यादव
  5. का0 विश्वनाथ कुमार
  6. का0 रविनाथ यादव
  7. म0का0 शशिबाला सिंह ।
संबंधित खबरें
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking