News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर:—जब पीड़ित के शिकायत पर जिलाधिकारी ने कानूनगो को फोन मिलाया–तो फिर हुआ क्या? तमकुहीराज तहसील का मामला

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 14, 2021  |  10:51 AM

1,387 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर:—जब पीड़ित के शिकायत पर जिलाधिकारी ने कानूनगो को फोन मिलाया–तो फिर हुआ क्या? तमकुहीराज तहसील का मामला

—जब पीड़ित की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कानूनगो को फोन मिलाया

आज की हॉट खबर- अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और...

तमकुहीराज तहसील का मामला

कुशीनगर।नवागत जिलाधिकारी के कार्यो की सराहना अब धीरे-धीरे पटरी पर देखने को मिलने लगीं है। वही आम निरीह लोगो के बीच उनके कार्यो की प्रशंसा भी शुरू हो गया है।

इसी बीच कल बुधवार को जिलाधिकारी एस राज लिंगम के पास जनता दर्शन में एक ऐसा मामला जिलाधिकारी के सामने आया की वह आश्चर्यचकित हो उठे। मामला यह था की अवैध कब्‍जा हटाने के लिए तमकुहीराज तहसील के कानूनगो द्वारा एक पीड़ित से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली तो डीएम ने सीधे कानूनगो को फोन मिला दिया. और बोले— “अवैध कब्जा दो दिन में हट जाना चाहिए। इसके लिए जो तुमने 25 हजार रुपये मांगे हैं, वह आकर मुझसे ले जाना।
फोन पर कानूनगो डीएम से अपनी सफाई में कुछ न कह सके. अपनी बात कहने के बाद डीएम ने फोन काट दिया!
इतना कहना ही था की तत्काल कानूनगो का हाथ -पैर फूलने लगा वही तत्काल हरकत में आ गए और टीम गठित कराकर कब्जा हटाने का आदेश जारी कर दिया। 15 जनवरी को कब्जा हटेगा।

जानिये पूरा मामला

जिलाधिकारी एस राज लिंगम के जनता दर्शन बैठे में तमकुही राज के गुरवलिया निवासी रामायन कुशवाहा पहुंचे और बताया कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। तहसील प्रशासन कब्जा नहीं हटा रहा है। आठ-दस बार कानूनगो से मिल चुका हूं। उन्होंने कहा है कि पांच लोगों की टीम जाएगी। सभी के लिए 25 हजार रुपये दे दो। इसके बाद डीएम ने कानूनगो को फोन लगाकर पूछा कि कब्जा हटाने के नाम पर पैसे मांगते हो.डीएम ने आदेश दिया कि दो दिन में कब्जा हट जाना चाहिए. अगर पैसे चाहिए तो आकर मुझसे ले जाना. इसके कुछ देर बाद एसडीएम ने टीम 15 जनवरी को मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश जारी कर दिया.

संबंधित खबरें
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking