News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 को लेकर किया प्रेसवार्ता

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Apr 6, 2021  |  11:00 PM

808 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 को लेकर किया प्रेसवार्ता WhatsApp
  • प्रेसवार्ता के माध्यम से जनपदवासियों से कोरोना नियमों के पालन करने की की गई अपील
  • टीकाकरण के सम्बन्ध में आमजन की भ्रांतियों को लेकर करना होगा जागरूक-डीएम
  • 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति स्वयं टीकाकरण कराते हुए अन्य को भी करें जागरूक-डीएम

कुशीनगर | कोविड-19 पर आयोजित प्रेस वार्ता कलेक्ट्रेट सभागार में 12 बजे संपन्न हुई, कोविड – 19 के बढ़ते केस को लेकर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पिछले चार-पांच दिनों से कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर की गई तथा इससे निपटने के मूल मंत्र के रूप में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, एवं ट्रीटमेंट की बात की गई। जिलाधिकारी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय कर लिया गया है, बाहर से आने वाले लोगों पर निगाह रखी जा रही है, कोविड-19 से निपटने हेतु आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था की गई ह,ै, कांटेक्ट ट्रेसिंग के तहत सभी व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, कमांडेंट कंट्रोल सिस्टम भी सक्रिय किया गया है। जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों से अपील की कि वह मास्क, 2 गज दूरी, सैनिटाइजर का प्रयोग जैसे उपायों का प्रचार प्रसार करें तथा लोगों को जागरूक भी करे, तथा यह भी कहा कि टीके को लेकर तमाम तरह की भ्रांतियों को फैलने से रोके। टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं होगा इस संदर्भ में जागरूकता फैलाई जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा सूचना दी गई कि लक्ष्य से अधिक जांच प्रतिदिन की जा रही है तथा यह अपील की गई कि 45 वर्ष से ऊपर के लोग अधिक से अधिक संख्या में आकर टीकाकरण करवाये। पत्रकारों को फोकस एक टारगेटेड वैक्सीन की भी जानकारी दी गई इसके तहत 8 से 9 अप्रैल तक पत्रकार एवं बड़े दुकानदार, 10 अप्रैल को बैंक एवं बीमाकर्मी, 12 से 14 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज शिक्षक, 15-16 अप्रैल बस, ऑटो, टैक्सी ड्राइवर, फेरी वाले तथा निर्माण विभाग के कर्मचारी, 17 से 19 अप्रैल अन्य सरकारी अधिकारी (फ्रंट लाइन वर्कर्स को छोड़कर) 20 से 21 अप्रैल न्यायपालिका कर्मचारी तथा वकील एवं 22 से 23 अप्रैल निजी कार्यालय के कर्मचारी जो 45 वर्ष से ऊपर है उनके टीकाकरण का कार्यक्रम है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 नरेन्द्र गुप्ता, एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 संजय गुप्ता की मौजूदगी रही।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking