Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

जी आप जरूर पढ़ें: साइबर सेल कुशीनगर की यह अपील? तो क्या करें यदि फेसबुक प्रोफाइल हैक हो जाय!

Surendra nath Dwivedi
Reported By: Surendra nath Dwivedi
May 23, 2020, 2:55 PM IST • अब तक 1.6K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

सावधान/कुशीनगर

जी!!आप जरूर पढ़ें, साइबर सेल कुशीनगर की यह अपील।

Advertisement

तो क्या करे: यदि फेसबुक प्रोफाइल हैक हो जाए

प्रायः देखा जाता है कि किसी व्यक्ति का फेसबुक प्रोफाइल हैक हो जाने पर वह घबरा जाता है और वह समझ नही पाता कि अब उसे क्या करना चाहिए।

फेसबुक प्रोफाइल हैक होने पर इस प्रक्रिया को अपनाएं

♻️ सर्वप्रथम फेसबुक एकाउंट के सेटिंग में जाये और वहाँ पर Where you’re logged in में जाकर फेसबुक एकाउंट जितने भी डिवाइस में लॉगिन हुआ है, सभी लॉगिन को एक साथ लॉगआउट करें और तुरंत ही अपने फेसबुक प्रोफाइल का पासवर्ड में बदलाव करें, और कुछ सिक्योरिटी का प्रयोग करें।
ततपश्चात इसकी सूचना लिखित रूप से फेसबुक प्रोफाइल के URL और स्क्रीनशॉट के साथ पुलिस को दे, ताकि आवश्यक बिधिक कार्यवाही की जा सके।

⚠️ Where you’re logged in” उपयोग करने की विधि-

♐ Settings & Privacy ➖ Settings ➖ Security and Login ➖ Where you’re logged in ➖ See all ➖ Log out of all sessions

🚨🚨 ♻️एक सबसे महत्वपूर्ण बात जिसका हर व्यक्ति को हर समय ध्यान रखना चाहिए♻️

🎯🎯यदि कोई व्यक्ति फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से किसी बीमारी या कोई अन्य बहाना बनाकर पैसे की मांग करें तो पहले उसके मोबाइल पर बात कर लें और कंफर्म कर लें कि पैसा मांगने वाला व्यक्ति आपका मित्र ही है या कोई और है। चाहे वह आपका घनिष्ट मित्र ही क्यों ना हो। और वह चाहे कितना भी कहे कि मैं अस्पताल में है वैगरह-वैगरह वह अभी फोन नही कर सकता। (फ़ोन करके कंफर्म करते समय मैसेंजर पर कालिंग कदापि न करें, नार्मल कॉल का ही प्रयोग करें।)🎯🙏🙏

♻️ सामान्यतया लोग अपने फेसबुक प्रोफाइल का पासवर्ड अपना मोबाइल नंबर या अपना जन्मदिन रखते हैं और उसे अपने फेसबुक के एकाउंट के About में पब्लिस करते हैं।* इसी गलती का फायदा हैकर उठाते हुए फेसबुक को आसानी से हैक कर लेते हैं।

🚨अतः सभी से अनुरोध है कि अपने फेसबुक का पासवर्ड मोबाइल नंबर न रखें , जितना हो सके पासवर्ड को मजबूत रखें। पासवर्ड बनाते समय अंग्रेजी वर्ड के साथ-साथ न्यूमेरिक वर्ड और स्पेशल वर्ड का उपयोग अनिवार्य रूप से करें।

“पासवर्ड बदलने की विधि”

♐ Settings & Privacy ➖ Settings ➖ Security and Login ➖ Change Password

♻️अपने फेसबुक एकाउंट पर Two Factor Authentication का उपयोग करें, इसके उपयोग से बिना OTP के फेसबुक लॉगिन नही होगा। यदि कोई भी व्यक्ति आपका Facebook पासवर्ड भी जान जाता है तो फेसबुक एकाउंट को लॉगिन करने के लिए OTP की आवश्यकता होती है जबकि OTP फेसबुक ACCOUNT के उपयोगकर्ता के मोबाइल नंबर पर ही प्राप्त होता है।

⚠️ Two factor authentication उपयोग करने की विधि-

♐ Setting-Security and Login ➖Use two -Text Messages (SMS) ➖ Continue ➖ Enter Mobile Number ➖ Confirm ➖ Inter your Password ➖ Continue ➖ Get Otp and verify ➖ Done.

♻️कई बार हैकर द्वारा प्रोफ़ाइल पिक्चर को डाउनलोड करके उसी पिक्चर का उपयोग करते हुए आपके ही नाम से एक फेक प्रोफाइल बना कर आपके फ्रेंड लिस्ट में मौजूद लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जाता है और उनसे बीमारी आदि के नाम से पैसा मांगा जाता है। इस परिस्थिति से बचने के लिए अपने फेसबुक एकाउंट के प्रोफाइल पिक्चर पर Picture Guard का उपयोग करें। इसके उपयोग से फेसबुक के प्रोफाइल पिक्चर या आपके द्वारा किये गए किसी भी पोस्ट की पिक्चर को डाऊनलोड या उसका स्क्रीन शॉट नही लिया जा सकता है। ऐसा करने से कोई व्यक्ति फेक आई0डी0 बनाते समय आपके प्रोफाइल पिक्चर का उपयोग नही कर पायेगा।

⚠️ Picture Guard उपयोग करने की विधि –

♐ Profile – Click on profile photo – Turn On profile picture guard

Surendra nath Dwivedi

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हिंदी पत्रकारिता का कुशीनगर जिले में एक बहुत ही जाना पहचाना नाम है. कुशीनगर जिले में रिपोर्टिंग की दुनिया में पिछले 28 साल से अधिक के समय से ये नाम सबसे ऊपर और सबसे विश्वसनीय रहा है. इसकी वजह भी है. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी ने अखबार में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को पेज थ्री से उठा कर पहले पन्ने पर जगह दिलाई तो न्यूज पोर्टल में क्राइम और अन्य क्षेत्र की खबरों को ना सिर्फ हेडलाइन बनवाई बल्कि सुरेंद्र नाथ द्विवेदी हर क्षेत्र के खबरों में महारथ रखते है. अपने 28 साल से अधिक के करियर में सुरेंद्र ने जिले में कई बड़ी ख़बरों को कवर किया है.

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi