News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कोविड से बचाव में टीकाकरण का अहम रोल-पवन केडिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 1, 2021  |  3:08 PM

1,082 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कोविड से बचाव में टीकाकरण का अहम रोल-पवन केडिया
  • टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है-डॉ एल बी यादव

हाटा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आज से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का कोविड-19 का टीकाकरण प्रारंभ हो गया है।
इसी क्रम में आज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष के ऊपर के युवाओं के टीकाकरण का उद्घाटन स्थानीय विधायक पवन केडिया द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रथम टीका राकेश मद्देशिया पुत्र आनन्द मद्देशिया निवासी सुकरौली को लगा। उसे टीका लगने के बाद विधायक व प्रभारी द्वारा सयुक्त रूप से टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिया गया। टीकाकरण के बाद उत्साहित युवक राकेश ने कहा कि काफी दिनों से प्रतीक्षा में था आज पूरा हुआ मैं बहुत ही अच्छा महसूस कर रहा हूँ, मुझे कोई दिक्कत नही है।टीकाकरण के लिये उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुये विधायक ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बचाव में टीकाकरण का अहम रोल है। अतः जो भी इसके पात्र है वे टीका अवश्य लगवाये तथा दूसरों को भी प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण से लाभान्वित हो।उन्होंने ने स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यो की प्रशंसा भी किये।
डॉ एल बी यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह टीका पूर्णरूप से सुरक्षित है। डॉ यादव ने कहा कि अब तक जितने लोगों को टीका लगा है किसी को कोई दिक्कत नही हुई है सभी लोग ठीक है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि टीका लगने के बाद किसी को बुखार या शरीर में दर्द हो उन्हें पैरासिटामॉल का सेवन करेंगे। टीकाकरण गेट व स्थल को गुब्बारों से सजाया गया था। टीकाकरण के लिये दो बूथ बनाया गया था प्रथम बूथ पर 45 वर्ष से अधिक लोगो को कोविल्डशिल्ड तथा कोवैक्सिन टीके की प्रथम व द्वितीय डोज 96 व्यक्तियों को लगा तो वही दूसरे बूथ पर 18 वर्ष से अधिक लोगों का जिन्होंने स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके अपना स्लॉट बुक कराकर आये थे ऐसे 77 लोगों को कोविल्डशिल्ड का टीका अपराह्न दो बजे तक लग चुका है। और लोगो का टीकाकरण के लिये आना जारी था।जबकि पोर्टल के अनुसार आज 18 वर्ष से अधिक उम्र के 100 लोगो का लक्ष्य निर्धारित है। झमाझम बारिश में भी लोगों का टीकाकरण के प्रति उत्साह देखने को मिला। डिप्टी सीएमओ डॉ विनय पांडेय द्वारा भी टीकाकरण का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान डॉ वी प्रसाद,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ प्रशांत मिश्र,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र,एआरओ सत्यप्रकाश रावत,वरिष्ठ लिपिक तेजप्रताप सिंह,बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,राजेश ओझा,सीएचओ मनीषा आर्या,सपना पाल,प्रीति सिंह,एएनएम प्रियंका निषाद,रचना चौधरी,स्टाफ नर्स प्रिया सिंह,कामिनी विश्वकर्मा,ममता त्रिपाठी,अमित श्रीवास्तव,जयप्रकाश गुप्ता,अरविंद सिंह,अभिषेक ओझा,राजकुमार चौधरी,विजयकृष्ण द्विवेदी,गबिश उपाध्याय,रजनीश बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
ग्राम प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी

प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…

खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी
खुले में मीट काटने वालों की अब खैर नहीं! नगर पालिका फिर जारी करेगी नोटिस, भारी जुर्माने की तैयारी

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking