Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे
Advertisement

हाटा: भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन का जगह जगह हुआ स्वागत!

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 6, 2020, 5:55 PM IST • अब तक 989 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कूशीनगर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के कुशीनगर जिले में आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया।जनपद की सीमा में प्रवेशकरते ही सुकरौली बाजार मे ऋषि तिवारी के नेतृत्व मे भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया। हाटा नगर के गोरखपुर तिराहे पर प्रदेश प्रभारी का काफिला पहुंचते कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया जहां विधायक पवन केडिया, नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। नगर के बस स्टेशन पर पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नन्दकिशोर नाथानी के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, अरुण पांडे ,बाबू नंदन सिंह, नंदू सिंह, ,मनीष कुमार रुंगटा,अनिरुद्ध मिश्र,घनश्याम मिश्र आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi