Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

हाटा: रासेयो के स्वयं सेवियो ने यातायात जागरूकता रैली निकाली

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 6, 2021, 5:08 PM IST • अब तक 813 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर | राजकीय महाविद्यालय ढाढा में रासेयो के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाल कर बाइक चालकों को यातायात नियमों को पालन करने की अपील किया।
शनिवार को राजकीय महाविद्यालय ढाढा में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चौथे दिन यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें स्वयं सेवकों के द्वारा ढाढा,महुआरी चौराहे तक रैली निकाल कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया ।रैली का शुभारंभ प्राचार्या डॉ ऊषा किरण शर्मा ने झंडी दिखा कर किया।रैली मे स्वयं सेवकों ने लोगों को यातायात के नियमों का पालन करे व हेलमेट का प्रयोग करे के लिए प्रेरित किया । रैला का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा चैतन्य कुमार ने किया। वहीं बौद्धिक सत्र में अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर आर के श्रीवास्तव,डा अनीता गौतम, डॉ दिलप्रीत कौर ने सभी स्वयं सेवक सेविकाओं को संस्कृति सभ्यता व व्यक्तित्व तथा संतुलित आहार विषय पर व्याख्यान दिया।
इस दौरान डाक्टर मनमोहन कृष्ण उपाध्याय, डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी,डा कुंजलाल,डा संजय खरवार, सहित अन्य मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi