News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाएंगे शिक्षक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 5, 2021  |  2:05 PM

811 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाएंगे शिक्षक

हाटा/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश शिक्षक महांसघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सभी घटक संगठनों के शिक्षक आठ मार्च को दोपहर एक बजे जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाएगें और अपना विरोध प्रकट करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री राजकुमार सिंह व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षक- कर्मचारी विरोधी है। ऐसी स्थिति में हमें अपनी प्राप्त उपलब्धियो की रक्षा एवं नई उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए संगठन को और अधिक शक्तिशाली बनाकर सशक्त आन्दोलन खड़ा करना अपरिहार्य हो गया है। शिक्षक नेताओं ने सरकार की शिक्षक एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक महासंघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन एवं अन्य तरीकों से शान्तिपूर्ण संघर्ष किया जा चुका है। किन्तु सरकार अपनी शिक्षक-कर्मचारी विरोधी नीति को बदल नहीं रही है। अब हमें आर-पार की लडाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा। शिक्षक महासंघ में उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ, यूपी सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, आदर्श संस्कृत शिक्षक समिति, माध्यमिक शिक्षक कल्याण समिति, टीचर्स एसोसिशन मदारिसा अबरिया, यूपी अनुसुचित जाति प्राथमिक शिक्षक संघ आदि संगठन शामिल हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, आदर्श संस्कृत समिति के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी, मदरसा अरबिया के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल अहद आदि शिक्षक नेताओं ने जनपद के शिक्षकों से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking