News Addaa WhatsApp Group Join करें

कप्तानगंज:किसान हितों में कार्य कर रही है सरकार:अतुल सिंह

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2021  |  5:44 PM

1,098 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज:किसान हितों में कार्य कर रही है सरकार:अतुल सिंह
  • किसान मेला संगोष्ठी हुआ सम्पन्न

न्यूज अड्डा के लिये कप्तानगंज से फणीन्द्र कुमार पाण्डेय

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक परिसर में बुद्धवार को कृषि विभाग उत्तर प्रदेश किसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत किसान मेला गोष्ठी एंव प्रदर्शनी का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने  मेले का उद्घाटन कर प्रदर्शनी में किसानों द्धारा लगाये गये स्टालों का विधिवत निरीक्षण कर  प्रसन्नता व्यक्त किया। बतौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार  जो किसानों के हित में कार्य कर रही है व किसी से छुपा नहीं है। लेकिन समाज के कुछ ऐसे असमाजिक तत्व है जिनका कार्य खिलाफत करना ही होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के लिए व उसके विकास के लिए जो भी संकल्प लिया है उसे पूरा कर रही है व किसानों के हित के लिए पिछे नहीं हटेगी। इसके अलवा पूर्व विधायक दीपलाल भारती जय प्रकाश उपाध्याय ब्रम्हा शंकर चौधरी शेष मणि गौड़ ने भी किसानों को संबोधित किया।
इस मौके पर गौ सेवा के उपाध्यक्ष ने क्षेत्र के कई  किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जय सिंह ने किया।
इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी विनय प्रकाश द्धिवेदी चौधरी अरुण कुमार उप कृषि निदेशक कुशीनगर डा० राजेश कुमार राजकीय कृषि विभाग चरगांवा गोरखपुर लाल बहादुर सिंह हेमन्त कुमार ब्लाक प्रमुख प्रतिदिन मनोज सिंह आनन्द मिश्रा, हरेराम गुप्त, बैजनाथ गुप्त, श्याम सिंह  ,विशाल सिंह ,बिजय कन्नौजिया, अनिल पाण्डेय सहित काफी संख्या में किसान व आगंनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रहीं।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking