News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया में ग्राम प्रधान प्रत्‍याशी की दावत में बवाल, समर्थक को पीट-पीटकर मार डाला

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 8, 2021  |  11:16 AM

1,631 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया में ग्राम प्रधान प्रत्‍याशी की दावत में बवाल, समर्थक को पीट-पीटकर मार डाला

देवरिया जिले के मईल क्षेत्र के नरियांव में बुधवार की रात प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक समर्थक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी ने मौके का जायजा लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी...

मईल क्षेत्र के नरियाव गांव के रहने वाले गुलाब पाल (40) पुत्र रामधारी पाल कारपेंटर का काम करते थे। गुलाब गांव के एक व्यक्ति का प्रधानी चुनाव में प्रबल समर्थक था। कुछ दिनों से प्रधानी चुनाव को लेकर गांव में दावतों का दौर शुरू हो गया था। दूसरे पक्ष के प्रधान प्रत्याशी ने पिछले दिनों दावत दिया था । बुधवार की रात में गुलाब के समर्थक प्रधान प्रत्याशी ने भी दावत दिया। गुलाब 11 बजे रात को दावत से वापस घर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और प्रधानी चुनाव में दूसरे पक्ष को समर्थन करने की बात कहने लगे। इस बात को लेकर गुलाब और उन लोगों में विवाद हो गया। देखते-देखते मनबढ़ो ने गुलाब पर हमला बोल लाठी डंडे से पीटपीट कर उसकी हत्या कर दी। मौके से परिजन उसे भागलपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

गुलाब की मौत से घर में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही मईल के थानेदार शैलेंद्र कुमार मौके पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीपति मिश्र ने नरियांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। एसपी ने थानेदार शैलेंद्र कुमार को जल्द से जल्द अभियुक्तों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

प्रधानी चुनाव को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जल्द से जल्द अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश थानेदार को दिया गया है।
    – डॉ. श्रीपति मिश्र,एसपी ,देवरिया

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking