लखनऊ । फोन कर भाजपा सांसद से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। भदोही से सांसद डॉक्टर रमेशचंद्र बिंद से रंगदारी मांगी गई है। भदोही से सांसद डॉक्टर रमेशचंद्र बिंद को फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इतना ही नहीं फोन करने वाले ने रंगदारी न देने पर बेटे समेत सांसद की हत्या की धमकी दी। सांसद ने आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मोबाइल नम्बर के बदमाशो की तलाश में जरिये जुटी है।
भदोही से भाजपा सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद से एक बदमाश ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रुपये न देने पर उनके और बेटे को अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद ने आशियाना थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
भदोही से भाजपा के सांसद डॉ. रमेश चंद बिंद का आवास आशियाना थानाक्षेत्र के सेक्टर-के में खजाना मार्केट केपास है। सांसद डॉ. रमेश केंद्र सरकार के सदस्य पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति व परामर्शदात्री समिति, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज के सदस्य हैं।
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…