Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं-पवन केडिया (विधायक हाटा)

न्यूज अड्डा डेस्क
Jun 11, 2020, 12:50 PM IST • अब तक 1.3K लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

चंद्र प्रकाश त्रिपाठी की रिपोर्ट

विधायक ने किया विवाह भवन का लोकार्पण एवं सुनी समस्याएं
सुकरौली कुशीनगर। विकासखण्ड सुुुकरौली के ग्रामसभा बेलवा खुर्द के राजी टोले पर पूर्वांचल विकास निधि योजना के अन्तर्गत नवनिर्मित विवाह भवन का लोकार्पण विधिवत पूजन के साथ क्षेत्रीय विधायक पवन केडिया ने किया। लोकार्पण के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि जब चुनाव जीतने के बाद गांव मे आया था तो लोगों ने बताया था कि बारात एवं अन्य कार्यक्रम हेतु गांव में कोई व्यवस्था नहीं है जिसको संज्ञान में लेते हुए मैंने विवाह भवन बनवा कर अपना किया हुआ वादा पूरा किया। विधानसभा के अन्दर जो भी विकास हो रहा है वो आप जनता जनार्दन की देन हैं आपके सहयोग से केन्द्र व प्रदेश की सरकार है जिसके चलते हर क्षेत्र में विकास हो रहा है चाहे व बिजली व्यवस्था हो या शौचालय की व्यवस्था हो, सड़क हो हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। लोगों ने कई सड़क व बिजली कार्य के निर्माण के लिए अवगत कराया जिसपर विधायक ने आश्वासन दिया। इस मौके पर करूणाकर पाण्डेय, बाबुनंदन सिंह, दीनानाथ तिवारी, रमेश सिंह, कन्हैया तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, प्रधान अजीत सिंह, कैलाश सिंह, तारा सिंह, रजनीश बर्नवाल, हरिन्द्र राव, बंडिल बाबा, पप्पू मल्ल, शिवनाथ वर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi