News Addaa WhatsApp Group Join करें

घर पहुचने की आस में, श्रमिक स्पेशल ट्रेन मे छूट रहीं सांस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 30, 2020  |  6:22 AM

1,204 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घर पहुचने की आस में, श्रमिक स्पेशल ट्रेन मे छूट रहीं सांस

नई दिल्ली :- श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अपनें घर की ओर यात्रा करने वाले 80 प्रवासी मजदूरों की अबतक मौत हो चुकी हैं. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है. ये आंकड़े 9 मई से लेकर 27 मई तक के हैं. बता दें कि लॉकडाउन लागू होने के चलते लाखों की संख्या में प्रवासी मजदूर देश के अलग-अलग शहरों में फंस गए. ऐसे में केंद्र सरकार ने मई के पहले हफ्ते से इन्हें अपने-अपने घर भेजना शुरू किया था.
यह आकंडा अभी और बढ सकता है:
अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, RPF के एक अधिकारी ने मौत के आंकड़ों की पुष्टि कर दी है. उन्होंने कहा है कि ये शुरुआती लिस्ट है. इस सिलसिले में फाइनल लिस्ट राज्यों से बात करने के बाद तैयार की जाएगी. यानी मौत का ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है. बुधवार को खबर आई थी कि पिछले कुछ दिनों में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 9 लोगों की मौत हो गई है.
कोई जोन सुरक्षित नही हर जोन से आ रही है मौत कि रिपोर्ट:
श्रमिकों की मौत रेलवे के लगभग सारे जोन में हुई है. उत्तर-मध्य जोन में अब तक 19 प्रवासियों की मौत हुई है. उत्तर-पूर्व रेलवे जोन से 18 लोगों की मौत की खबर है. ईस्ट-कोस्ट रेलवे जोन में 13 प्रवासियों की जान गई. मरने वालों की उम्र 4-85 साल के बीच है. ट्रेन 1 मई से चलनी शुरू हुई थी. लेकिन 1-8 मई के बीच कितने लोगों की मौत हुई या फिर नहीं हुई इसके आंकड़े फिलहाल उपलब्ध नहीं है.
मौत पर रेलवे की सफाई:
रेलवे ने मौत को लेकर बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों की श्रमिक ट्रेनों में मौत के कुछ दुर्भाग्यपूर्ण मामले सामने आए हैं. ऐसा देखा गया है कि पहले से ही किसी बीमारी से जूझ रहे कुछ लोग श्रमिक ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं, जिससे कोविड-19 संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही ये भी कहा गया कि कई लोग इलाज करने के लिए शहर गए थे.

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न
कुशीनगर: खजुरिया नहर की शाखा टूटी, सैकड़ों गांवों की बिजली ठप, खेत जलमग्न

कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने…

कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें
कुशीनगर पुलिस मीडिया सेल की पहचान रहे हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सरोज को भावभीनी विदाई, देवरिया तबादले पर नम हुईं आंखें

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर पुलिस के मीडिया सेल में लंबे समय तक अपनी सक्रिय, जिम्मेदार…

“तरयासुजान पुलिस का डबल अटैक! 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, लग्जरी अर्टिगा से 3 लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त”
“तरयासुजान पुलिस का डबल अटैक! 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, लग्जरी अर्टिगा से 3 लाख की हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त”

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ तरयासुजान पुलिस का अभियान लगातार और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking