हाटा/कुशीनगर। पर्यावरणीय असंतुलन के चलते आज न सिर्फ मानव अपितु सम्पूर्ण जीव जगत का अस्तित्व संकट में आ गया है। इस असंतुलन से मुक्ति हेतु हमें अधिकाधिक पौधे लगाने और बचाने होंगे। उक्त बातें हाटा विद्यायक पवन केडिया ने नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हाटा नगर पालिका परिषद के कालिका राव नगर चकनारायनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में पौधरोपण के दौरान कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक अग्निवेश मणि ने कहा कि हमारे संस्कृति में ही पर्यावरण प्रेम की भावना पाई जाती है। ये दूसरी बात है कि हम सब आधुनिकता की अंधी दौड़ और भौतिकता की चमक में पर्यावरण का शोषण कर रहे हैं और स्वयं को संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब को अधिकाधिक मात्रा में पीपल, पकड़, बरगद, नीम जैसे पौधों को लगाने की जरूरत है। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी बात रखते हुए हाटा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन वर्मा ने कहा कि पर्यावरणीय प्रदूषण से मुक्ति और वर्तमान में आक्सीजन की कमी से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने का एक मात्र सरल रास्ता अधिकाधिक पौधरोपण कर उनको बचाना है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ राजेश शुक्ल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पर तैनात एसटीएलएस डा0 आशुतोष मिश्र,उ0प्र0 सरकार से पुरस्कृत शिक्षक सुनील सिंह, अशोक गुप्त नवीन, प्रभात त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम प्रवेश सिंह, आभार संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र व कार्यक्रम संचालन नरेंद्र देव द्वारा किया गया।
इस सुअवसर पर रजनीश बर्नवाल, अम्बरीष पटेल,गोपाल यादव, बिकाऊ प्रजापति,राम बदन सिंह, सूरज सिंह, पवन मल्ल, उमेश खरवार, चंद्र प्रताप सिंह, विमलावती देवी,पनपती देवी इत्यादि उपस्थित रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…