Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

छितौनी: तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

Sanjay Pandey
Reported By: Sanjay Pandey
Oct 10, 2023, 7:58 PM IST • अब तक 214 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

खड्डा/कुशीनगर। छितौनी इण्टर कॉलेज में मंगलवार को तहसील स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में तहसील खड्डा के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में ज्ञानोदय इण्टर कॉलेज बेलवनिया जबकि अंडर 17, 19 वर्ग में छितौनी इण्टर कालेज के खिलाड़ी विजयी होकर जनपदीय प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल किया।

आयोजक प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी सफल छात्रों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि हार- जीत से बड़ी बात प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होता है। खेल कूद का महत्व केवल स्कूल कॉलेज तक ही नही बल्कि पूरे जीवन मे होता है। मनुष्य को जीवन भर व्यायाम को हिस्सा बनाना चाहिए। अंत में क्रीड़ा अध्यापक आकाश सिंह ने आभार ज्ञापन किया। क्रीड़ा शिक्षक कुमारी अमृता कुशवाहा, प्रमिला गुप्ता निर्यायक की भूमिका में रहे।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ऊदल कुमार, प्रवक्ता पंकज कुमार, परीक्षा नियंत्रक एवं प्रभारी क्रीड़ा अध्यापक आकाश कुमार सिंह, गुलाब चंद, आदर्श तिवारी, अम्बरीश सक्सेना, शिवेंद्र प्रकाश, विजय कुशवाहा, गुलाब गुप्ता, मुक्तिनाथ कुशवाहा, विवेकानंद यादव, दिनेश यादव, नीतीश गुप्ता, बिदुर जायसवाल, निधि गुप्ता, रिपिका, नुरुल हसन, रोहित चौधरी, उपेंद्र चौधरी, उमेश प्रसाद, रीना देवी, लिपिक प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव सहित तमाम छात्र/छात्राएं उपस्थित रहीं।

Sanjay Pandey

तहसील प्रभारी खड्डा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #खड्डा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi