News Addaa WhatsApp Group Join करें

बसपा एमएलसी रामु द्विवेदी को देवरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 12, 2021  |  11:34 AM

1,267 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बसपा एमएलसी रामु द्विवेदी को देवरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब व्यापारी संजय केडिया पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में पूर्व बीएसपी एमएलसी रामू द्विवेदी उर्फ़ संजीव लखनऊ के बहुखंडी आवास के पास से देवरिया पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। इस मामले की फिर से हो जांच रही थी।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

दरअसल, रामू के खिलाफ गोरखपुर सदर कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन बाद में मामले की विवेचना कुशीनगर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई। जहां पुलिस ने प्राणघातक हमला होने का अपराध नहीं पाए जाने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। उधर, युवा समाजसेवी एवं व्यापारी निकुंज अग्रवाल की पिटाई कर धमकी देने के मामले में भी सुलह हो गई थी। दोनों मामलों की फाइल फिर से खंगाली जा रही हैं।कारोबारी संजय केडिया और निकुंज अग्रवाल से पुलिस ने नई तहरीर देकर पूर्व एमएलसी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। एडीजी जोन अखिल कुमार ने एसपी को पत्र भेज कर रामू पर दर्ज मुकदमे, जुड़े लोग और संपत्तियों के बारे में जानकारी मांगी है। शुक्रवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने खुद कोतवाली में पूर्व एमएलसी पर दर्ज मामलों के बारे में जानकारी ली थी।

टॉप 33 माफियाओं की सूची में रामू

यूपी के टॉप 33 माफियाओं की सूची में देवरिया जिला निवासी संजीव उर्फ रामू का नाम भी शामिल है। इसके गिरोह में 12 सदस्य चिह्नित किए गए हैं जिनमें से दो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था की सख्ती के बाद पुलिस ने इन माफियाओं और उनके गिरोह के सदस्यों को नकेल डालने की कार्रवाई तेज कर दी है।

यहाँ देखें गिरफ़्तारी का विडीओ

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking