Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

14 अप्रैल को पडरौना आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या

Farendra Pandey
Reported By: Farendra Pandey
Apr 11, 2024, 4:48 PM IST • अब तक 199 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर।भारतीय जनता पार्टी के चुनावी प्रचार को धार देने और युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने को लेकर 14 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पडरौना आएंगे। वह यहां पार्थ रिजार्ट में पार्टी द्वारा आयोजित सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में भाग लेंगे।

गुरुवार को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय कार्यालय में बैठक में हुई जिसमें कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बैठक में उपस्थित सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि सम्मेलन में 2000 सोशल मीडिया वालंटियर प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पार्टी के सोशल मीडिया से जुड़े सभी पदाधिकारियों को पार्टी की रीति, नीति और कार्यों के साथ प्रत्याशी द्वारा किए गए विकास और समाज कल्याण के कार्यों को भी जनता के सामने ले जाने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें की जानकारी देंगे।

Advertisement

इस अवसर पर जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य, सोशल मीडिया जिला संयोजक शुभम दीक्षित,सत्यम शुक्ल ,रितिक सिंह,ऋषिकेश सिंह, गणेश सोनी, राहुल सिंह, चन्द्र शेखर कुशवाहा, अभिषेक तिवारी बिट्टू,गौरव सिंह, अजय मिश्र रावण, शशांक तिवारी, अनुराग सिंह, मयंक सिंह, डॉ.शुभंकर शुक्ल, राजकुमार गुप्ता, चन्दन शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Farendra Pandey

तहसील प्रभारी कप्तानगंज, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi