News Addaa WhatsApp Group

दुदही: पृथ्वी के लिए फेफड़ा हैं वन आवरण – बीईओ

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 22, 2023  |  5:27 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: पृथ्वी के लिए फेफड़ा हैं वन आवरण – बीईओ
  • पर्यावरण संरक्षण
  • एक वृक्ष लगाना एक यज्ञ के समान : अरुणेंद्र
  • पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

दुदही/कुशीनगर । वन आवरण को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण व इनका संरक्षण इसलिए आवश्यक है क्योंकि मानव जीवन में इनका बहुत अधिक महत्व है। वृक्ष पर्यावरण संतुलित रखने के साथ-साथ मानव को खाद्य सामग्रियां व औषधियां भी देते हैं।

आज की हॉट खबर- रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका...

यह बातें दुदही के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) देवमुनि वर्मा ने कही। वह शनिवार को पौधरोपण महाअभियान के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय पडरौन मंडुरही में पौधरोपण कर रहे थे। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने कहा कि पौधरोपण मानवता के संरक्षण के लिए आवश्यक है, एवं एक वृक्ष लगाना एक यज्ञ के समान है। यदि हम आज वृक्ष लगाते हैं तो यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य विरासत होगी। जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल ने कहा कि धरती पर बढ़ते हुए रेगिस्तान तथा गिरते हुए भू-जल स्तर को रोकने के लिए पौधरोपण एक मात्र उपाय है।

इस दौरान शिक्षक व छात्रों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। संध्या यादव, राजेंद्र मोहन, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब
“काकोरॉच प्रकरण” पर गरजे भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, बोले- देश विरोधी साजिशें कभी नहीं होंगी कामयाब

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर चर्चित “काकोरॉच प्रकरण” को लेकर भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू…

रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने
रास्ते में गिरी ट्रक की नंबर प्लेट, दुरुपयोग की आशंका पर मालिक पहुंचा थाने

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के मुकुन्दपुर निवासी एक ट्रक मालिक ने अपने वाहन की…

थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 
थाना समाधान दिवस में दो मामले का निस्तारण 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित…

तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान
तमकुहीराज : आमजनों से सीधा संवाद,सड़क से होटल तक चला ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान

कुशीनगर । आगामी त्योहारों, बढ़ती आवाजाही और कानून-व्यवस्था को लेकर जनपद की पुलिस लगातार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking