News Addaa WhatsApp Group Join करें

पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव 16अक्टूबर को आएंगे देवरिया….सपा अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 12, 2023  |  7:39 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा अखिलेश यादव 16अक्टूबर को आएंगे देवरिया….सपा अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज

कुशीनगर l रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोले पर 2 अक्टूबर को हुए निर्मम हत्याकांड के बाद 16 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव फतेहपुर गांव का दौरा कर घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने की सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी एवंअधिकारीयो को हुई प्रशासनिक हल्के में हलचल बढ़ गयी। सपा नेता एवं समर्थकों में ऊर्जा देखा गया और सोशल मीडिया में यह लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने की सूचना शेयर करने में जुट गए। बताते चले कि सोमवार को सपा मुखिया के निर्देश पर सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी के साथ गांव पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल ने इसकी रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री को देते हुए सीबीआइ जांच कराने की मांग किया था। बताते चले की 2 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले पर हत्या हो जाती है हत्या के प्रतिशोध में सत्यप्रकाश दुबे परिवार के पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी। 6 लोगों की हत्या के बाद देवरिया से लेकर लखनऊ तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई और पूरा प्रशासनिक महकमा उमड़ पड़ा था। इस मुद्दे को लेकर के भाजपा और समाजवादी पार्टी एक दूसरे के आमने-सामने खड़ी दिखाई दे रही है।

गुरुवार को अधिकारियों ने गांव का दौरा कर ताजा हालात का जायजा ली गांव से लौटने के बाद, एसडीएम रत्नेश तिवारी ने बताया कि जिला अध्यक्षने पूर्व सीएम के आने की 16 तारीख की सूचना दी है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ही परमिशन दी जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking