News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुरातन छात्र किसी भी विद्यालय और संस्थान की वास्तविक पूंजी होते हैं : श्रीमती शीला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 25, 2023  |  5:40 PM

111 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुरातन छात्र किसी भी विद्यालय और संस्थान की वास्तविक पूंजी होते हैं : श्रीमती शीला

हाटा/कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के कम्पोजिट विधालय पोखरभिंडा न दो में पुरातन छात्र सम्मेलन व सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान श्रीमती शीला रही।

आपके लिए और..- 9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध...

इस सम्मेलन में करीब दो दर्जन पुरातन छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस दौरान पुरातन छात्रो ने पुराने दिनों को याद किया और संस्थान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ गौरव ने किया।इस दौरान पुरातन छात्र जोखन मणि ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में शिक्षा के साथ ही अपने संस्कार, संस्कृति, समाजसेवा, सामाजिक एकता व जनसेवा को प्राथमिकता दी जाती है।

कार्यक्रम की संयोजक ग्राम प्रधान श्रीमती शीला ने कहा कि शासन के कल्पना के अनुसार पुरातन छात्रों को समाज सेवा में आने के लिए कहा एवं विद्यालय विकास में अपना सहयोग दें। किसी भी विद्यालय की पूंजी उसके पुरातन छात्र होते हैं जो समाज में संस्थान शुरुआत से लेकर ही प्रगति, समाज विकास तथा उत्थान प्रयासों के उदाहरण होते हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक मु शराफत अली ने सभी छात्रों का आह्वान किया कि समय-समय पर विद्यालय आते रहें। इस अवसर पर पुरातन छात्रों ने अपने अनुभवों को साझा किया, वेदप्रकाश मिश्र ने नवीन छात्रों का आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी सुसंस्कारित हो।

इस अवसर पर लुटावन प्रसाद, इंद्रजीत सिंह अमरेन्द्र तिवारी,अरुण पांडेय दिवाकर मणि, हेमंत मणि, जमुना प्रसाद समेत पुरातन छात्र मौजूद रहें।इस दौरान शिक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव, शशिकला त्रिपाठी, ज्योति राव, आरती चौधरी,संजय जायसवाल,सरिता तिवारी,नीतू सिंह,पुनम,सत्या तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत
सुकरौली में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का फूल मालाओं के जोरदार स्वागत

सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking