News Addaa WhatsApp Group Join करें

गौ पूजन समारोह में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने की गौ पूजा

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 2, 2024  |  3:55 PM

315 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गौ पूजन समारोह में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने की गौ पूजा
  • विधायक विवेकानंद पाण्डेय, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने वृहद गौ- आश्रय कोप जंगल में पहुंचकर गौ पूजन समारोह में हुए शामिल

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के बृहद गो- आश्रय केन्द्र कोप जंगल में गौ-पूजन समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने मुख्यातिथि के रूप में गौ-पूजन किया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गौ माता को गुड़ खिलाकर लोगों से गौ सेवा की अपील की।

आपके लिए और..- खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त...

शनिवार को वृहद पशु आश्रय केन्द्र कोप जंगल में विधायक विवेकानंद पाण्डेय एवं जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज गौड पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने पुरोहित के मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से गौ- माता की पूजन की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि गोवर्धन पूजन के अवसर पर गौ माता का पूजन गौ वंश संरक्षण एवं प्रकृति संरक्षण के लोक मंगलकारी भाव को प्रकट करते हैं। स्वयं सूबे के मुखिया आदित्यनाथ महराज जी का पशु पक्षियों के साथ प्रेम जगजाहिर है। हमें गौ माता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की।

विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ- पूजन समारोह में सभी पशुओं को समुचित देखरेख का निर्देश दिए। उन्होंने चारा, हरी घास का समुचित प्रवंधन एवं जाड़े में पशुओं को ठंड से बचाव के लिए समुचित प्रवंधन के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम ऋषभ पुण्डीर, तहसीलदार महेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रविन्द्र प्रसाद, डिप्टी चिकित्साधिकारी ज्ञानेंद्र किशोर, बीडीओ विनीत यादव, भाजपा नेता कुणाल राव, ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा, ग्म प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, प्रधान सिब्बन मद्धेशिया, मण्डल अध्यक्ष द्विग्विजय शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुबोध कुशवाहा पशुधन प्रसार अधिकारी संजय भारती, नागेन्द्र प्रसाद, पैरावेट जितेन्द्र कुमार गुप्ता, राजेश यादव, रजवंत प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण
सिसवा गोपाल में किसानों के लिए चौपाल, बी. पैक्स गोदाम का किया निरीक्षण

आईपीएल चीनी मिल खड्डा की पहल, लगाया चौपाल खड्डा, कुशीनगर। तहसील खड्डा क्षेत्र अंतर्गत…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार
अपहरण, झांसा देकर यौन शोषण करने का अभियुक्त गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…

खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा : पुलिस ने अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking