News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: जमीअत उलमा हिंद गोरखपुर का अध्यक्ष पद चुनाव, मौलाना अतहर सिद्दीकी कासमी दुबारा बने अध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2024  |  5:57 PM

95 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: जमीअत उलमा हिंद गोरखपुर का अध्यक्ष पद चुनाव, मौलाना अतहर सिद्दीकी कासमी दुबारा बने अध्यक्ष WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। जमीअत उलमा हिंद गोरखपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव पुरानी गोरखपुर के गोरखनाथ की जामा मस्जिद के दारुल कुरान में संपन्न हुआ। इस चुनाव में मौलाना अतहर सिद्दीकी कासमी को अगले टर्म के लिए अध्यक्ष चुना गया, जबकि नेहाल अहमद को जनरल सेक्रेटरी बनाया गया।

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए महाराजगंज जमीअत के सदर मौलाना कारी मोहम्मद तैयब और जनरल सेक्रेटरी मौलाना मोहिउद्दीन नदवी भी मौजूद थे। इस चुनाव को सबकी राय से संपन्न करना था, लेकिन तंजीम के सरपरस्त मौलाना सादिक अली कासमी और मौलाना मुफ्ती दाऊद कासमी ने भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इसके परिणामस्वरूप, चुनाव वैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया।

कुल 88 लोगों ने इस चुनाव में वोट डाले। मौलाना सादिक अली कासमी को 25 वोट मिले, मौलाना मुफ्ती दाऊद कासमी को 31 वोट मिले, और मौलाना अतहर सिद्दीकी कासमी को 32 वोट मिले। मौलाना अतहर सिद्दीकी कासमी को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किया गया।

मौलाना अतहर सिद्दीकी कासमी को समाज में उनकी सेवाओं के लिए जाना जाता है। वे स्कूली बच्चों को स्कॉलरशिप प्रदान करने के साथ-साथ गरीब बच्चियों की शादी और अन्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मौलाना सादिक अली कासमी, मौलाना मुफ्ती दाऊद कासमी, मुफ्ती अहसान उल हक कासमी, मोहम्मद अजहर हुसैन, सलाउद्दीन कासमी, अनवर हुसैन कासमी, मोहम्मद इब्राहिम कासमी, डॉ. शाबान अहमद, बेकार कासमी, रियासुद्दीन, शहाबुद्दीन सिद्दीकी, काशिफ सिद्दीकी, मोहम्मद शादाब, मौलाना नसरुद्दीन कासमी, मोहम्मद शाहिद, मौलाना मोहम्मद उमर, मास्टर इस्लाम, आबू ताल्हा कासमी, चौधरी रुकनुद्दीन, चौधरी मोइनुद्दीन, मौलाना सगीर अहमद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking