हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में शनिवार को हीरालाल की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल चालीस मामले आए मौके पर चार का निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 23, पुलिस विभाग से 03,विकास विभाग से 04,और अंय विभागो से 10, मामले आए जिसमे से राजस्व के 04मामले को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सौप दिया गया।
Advertisement
इस दौरान उपजिलाधिकारी हीरालाल ने कहा कि गुणवत्ता के आधार पर मौके पर पहुच मामले का निस्तारण करें।इस दौरान तहसीलदार धर्मबीर सिंह,और राजस्व व अन्य विभाग से सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
