Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: आकाशीय बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 3, 2024, 10:04 PM IST • अब तक 101 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोरटप भिसवां निवासी एक 20 वर्षीय युवक की देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

रविवार को देर शाम घोरटप भिस्वां निवासी मुक्तेश्वर चौहान पुत्र प्रदुम्न चौहान उम्र लगभग 20 वर्ष जो अपना ट्रैक्टर लेकर घर जा रहा था और गांव के समीप पंचायत भवन के पास पहुंचा था कि उसी समय तेज हवा के साथ बारिश व आकाशीय बिजली गिरी जिससे गांव से होकर गुजर रहे 11000 केवीए के हाई टेंशन तार मुक्तेश्वर के उपर ही गिर गया जिससे वह धू धू कर मौके पर जल गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे किसी तरह तार से अलग किया और आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा लाए जहां डाक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। मुक्तेश्वर अभी अविवाहित था ।उसकी दर्दनाक मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi