News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अपर आयुक्त न्यायिक गोरखपुर ने तहसील का किया निरीक्षण और दिया आवश्यक निर्देश

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 19, 2024  |  6:39 PM

158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अपर आयुक्त न्यायिक गोरखपुर ने तहसील का किया निरीक्षण और दिया आवश्यक निर्देश

हाटा/कुशीनगर। सोमवार को दोपहर बाद अपर आयुक्त न्यायिक गोरखपुर ने तहसील का निरीक्षण किया इस दौरान रिकार्ड रूम के दस्तावेज चेक कर उपजिलाधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही तहसील के कार्यालयों में निरीक्षण कर जहां कमी मिली वहां पर सुधार के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

अपर आयुक्त न्यायिक गोरखपुर राम आसरे सिंह दोपहर बाद तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सभी कानूनगो,संग्रह अमीनों,आरके सहित अन्य कर्मचारियों से बात कर उनके काम के बारे में जाना। इसके बाद वह रजिस्ट्रार कानूनगो से अभिलेखों को देखा। यहां उन्होंने विभिन्न अभिलेख जांच किए। साथ ही वसूली रजिस्ट्री,वरासत फाइल, कम्प्यूटरिकृत खतौनी रजिस्टर,अमल दरामद रजिस्टर,ईपरवाना,खतौनी,सेवा पुस्तिका की गहनता से देखे। जहां कई अपूर्ण मिले इस पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।अपर आयुक्त ने संग्रह अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण कर आर सी रसीद बही का जांच किया साथ ही अधिकारियों को वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा को जहां कमी मिली शीघ्र सुधार करने का निर्देश दिया।

इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी हीरालाल, तहसीलदार नरेन्द्र राम,नायब तहसीलदार सुनील सिंह, हृदयानंद वर्मा, रामेंद्र तिवारी, प्रदीप कुमार गुप्ता,शिव कुमार कुशवाहा, मिथलेश शर्मा, मनीषा शुक्ला, संतोष सिंह, अमरनाथ दूबे सहित तहसील के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking