हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एन एच 28 पर पैकौली गांव के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली के गांव सिरसिया निवासी राहुल यादव पुत्र सरजू उम्र 28 वर्ष जो मोटरसाइकिल नम्बर यूपी 57 डी 7397 से हाटा से अपने गांव जा रहा था कि उक्त स्थान पर किसी अज्ञात वाहन ने पिछे से मोटरसाइकिल मे ठोकर मार दिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
Advertisement
सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।
