News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कार व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत,बाइक सवार रेफर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 16, 2023  |  8:18 PM

48 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कार व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत,बाइक सवार रेफर

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर रधिया देवरिया के सामने अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल। मौके पर युवा नेता समाजसेवी बंडिल बाबा ने खून से लथपथ घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहा प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

शनिवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकटिया टोला चौपटही निवासी कृष्णा पुत्र रामबेलास हाटा से अपने बाइक से घर जा रहे थे कि हाटा कप्तानगंज मार्ग पर रधिया देवरिया के सामने बिपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया, जिसमें बाइक चालक कृष्णा गम्भीर रुप से खून से लथपथ हो गया। गाड़ियों की भिड़ंत में आवाज सुनकर मौके पर समाजसेवी युवा नेता बडिल बाबा पहुचे और घायल को अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।

प्राथमिक इलाज के बाद घायल की स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने घायल को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया वही परिजनों को सूचना देकर उनके इंतजार में बंडिल बाबा मौजूद रहे।बंडिल बाबा ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking