हाटा/कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुजहना हेतिम निवासी पन्द्रह वर्षीय युवक का सोमवार को दोपहर में मौन नाला मे साथियों संग स्नान करते समय डूब जाने के वजह से स्थिति बहुत ही गंभीर हो जाने का समाचार मिला है।जानकारी के अनुसार हाटा नगरपालिका परिषद स्थित वार्ड नं० 15 सहबाजपुर के मुजहना हेतिम निवासी मोहित जायसवाल उम्र 15 वर्ष पुत्र विनोद जायसवाल सोमवार को दोपहर में गांव के उत्तर तरफ स्थित मौन नाला मे साथियों के साथ स्नान करने गये थे जहां युवक का स्नान करने के दौरान डूब जाने की सूचना साथियों ने गांव वालों को दी।डूबने की सूचना पर गांव के लोगों ने काफी खोज बीन के बाद युवक को मौन नाला से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा लाये जहां चिकित्सकों ने युवक का प्रारंभिक इलाज करके संयुक्त जिला अस्पताल कुशीनगर के लिए रेफर कर दिया और रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।युवक दो भाइयों मे छोटा भाई है।युवक के मौत की सूचना से मुजहना हेतिम गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…