News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पर अराजक तत्वों ने किया हमला,दी तहरीर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 28, 2024  |  12:40 PM

145 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पर अराजक तत्वों ने किया हमला,दी तहरीर

हाटा/कुशीनगर । बीते मंगलवार को दोपहर एक बजे हाटा नगर में आयोजित होली मिलन जुलूस निकाला गया जिसमें नगर के सभी वर्गों के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जुलुस में पूर्व चेयरमैन नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया भी शामिल रहे।उसी कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन नंद किशोर नाथानी के उपर कुछ अराजक तत्वों ने पिछे से हमला कर दिया।हमले में वह गिर गिर पड़े। पूर्व चेयरमैन ने एक नाम जद सहित अन्य के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

पूर्व चेयरमैन व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू ने तहरीर देकर बताया कि हर वर्ष की भांति नगर में होली मिलन जुलूस निकाला गया जिसमें मैं जूलुस में आगे आगे चल रहा था कि नगर के एक युवक व उसके तीन अन्य साथियों ने मेरे सर पर लोहे के पंच से मारा जहां मुझे चोट गर्दन पर लगी। जिससे मैं नीचे गिर पड़ा और एक मिनट तक अचेत रहा जब तक खड़ा होता वे फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि उक्त अराजक तत्वों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए मुझे जान से मारने की फिराक में थे।

श्री नाथानी ने एक नामजद सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking