News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: सरकार की मंशा स्वस्थ रहे समाज का हर व्यक्ति-मोहन वर्मा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 24, 2023  |  4:48 PM

154 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सरकार की मंशा स्वस्थ रहे समाज का हर व्यक्ति-मोहन वर्मा

हाटा/कुशीनगर । आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत स्थानीय सीएचसी पर लगे साप्ताहिक रविवारीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। सीएचसी के मीटिंग हाल में आशा बहुओं को आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि समाज का हर व्यक्ति स्वस्थ रहे। इसके लिये सरकार द्वारा कई लाभकारी योजनाएं चलायी जा रही। उन्होंने ने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति अब इलाज के अभाव में दम नही तोड़ेगा।सरकार द्वारा दिये जा रहे आयुष्मान कार्ड के माध्यम से प्रति व्यक्ति पांच लाख तक का मुक्त उपचार करा सकता है। उन्होंने ने कहा मैं अपने 16 माह के कार्यकाल में अब तक मुख्यमंत्री कोष से क्षेत्र के लोगों के गंभीर बीमारी के इलाज के लिये 17 करोड़ की धनराशि दिलवा चुका हूँ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने कहा कि मोदी सरकार स्वच्छता एवं स्वास्थ्य को मुख्य धारा में लाया जिससे समाज के हर व्यक्ति जागरूक हो गया है। उन्होंने ने कहा कि हम स्वच्छता रखकर खुद को स्वस्थ रख सकते है क्योंकि गन्दगी ही सारी बीमारियों की जड़ होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि आयुष्मान कार्ड एएनएम एवं आशा गांव में जाकर उसे पोर्टल से अपडेट करके लाभार्थियों में वितरण करेंगी। कार्यक्रम को नगर मंडल अध्यक्ष मुंशी सिंह,सभासद मनीष रूंगटा ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आशुतोष कुमार मिश्र ने किया। आगन्तुको के प्रति आभार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी नीलमणि यादव ने व्यक्त किया।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

इस दौरान डॉ एलबी यादव,डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ वी प्रसाद,डॉ प्रशांत मल्ल,अरविन्द त्रिपाठी,योगेंद्र मल्ल,जयप्रकाश गुप्ता,सत्यप्रकाश रावत,राहुल श्रीवास्तव,इमरान खान,राजीव राय,ब्रजेश उपाध्याय,राजेन्द्र सिंह,लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी,अम्बरीष गुप्ता,अजय यादव,सन्तोष,मुनीब अहमद,संगिनी किरण कुशवाहा,इसरावती बरनवाल,भाजपा नगरमंडल उपाध्यक्ष सन्तोष श्रीवास्तव, प्रतीक,अर्जुन गुप्ता,लड्डू आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking