Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

पडरौना: पीएम मोदी के मन की बात का हुआ सजीव प्रसारण

न्यूज अड्डा डेस्क
Sep 24, 2023, 3:59 PM IST • अब तक 190 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

पडरौना/कुशीनगर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण का लाइव प्रसारण आज प्रातः 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो के अलावा नमो ऐप्प व सभी न्यूज चैनलों के माध्यम से प्रसारित हुआ।

नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को टीवी के माध्यम से सुना। इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्य रूप से चन्द्रयान मिशन, जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता,भारतीय स्थलों का विश्व धरोहर स्थलों में स्थान,पर्यटन और जीव प्रेम जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के बाद श्री जायसवाल ने बताया कि आज भारत अपनी आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में अपने स्वर्णिम काल में है। भारत ने शिक्षा चिकित्सा खेल विज्ञान सैन्यक्षेत्र अर्थव्यवस्था रोजगार कला संस्कृत के अलावा अंतरिक्ष क्षेत्र में भी नए आयामों को छुआ है। उन्होंने बताया कि राष्ट्र संत के रूप में कार्य कर रहे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरणा लेते हुए नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने पिछले कार्यकाल में जल संरक्षण के लिए 23 मृतप्राय कुओं की सफाई करवाकर उसका सुंदरीकरण करवाया था साथ ही पथिक वाहन एम्बुलेंस,रोटी बैंक,सिलाई केंद्र,पुस्तकालय जैसी दर्जनों योजनाओं को जमीन पर उतारा था। इसके अलावा राष्ट्र के नायक रहे विभिन्न राष्ट्रपुरुषों की मूर्तियां नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित करवा के उन्हें उचित सम्मान देने का भी कार्य पालिका पडरौना द्वारा किया गया था जिसके परिणामस्वरूप एक बार फिर निकाय चुनाव पडरौना ने भारी बहुमत से नगर की सेवा करने का अवसर प्रदान किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ में अशोक जायसवाल संतोष चौहान सोनू मिश्रा राजेश जायसवाल जयप्रकाश मद्धेशिया संदीप जयसवाल आलोक चौबे विवेक पाण्डेय पिंटू शाह श्याम जायसवाल विद्यानंद वर्मा रामु प्रसाद संदीप वर्मा मनोज गुप्ता छोटू शाह हरिंदर कुमार गोरख गुप्ता बबलू शर्मा अमर शर्मा धर्मदेव सिंह अभय मारोदिया भाष्कर शर्मा के अलावा अन्य लोग शामिल रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi