Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: साधन सहकारी समिति के सदस्यता अभियान का विधायक ने किया शुभारंभ

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 7, 2023, 7:05 PM IST • अब तक 70 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर के निर्देश में साधन सहकारी समितियों के सदस्यता अभियान चलाने जाने के अभियान का शुभारंभ स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने अपने कैम्प कार्यालय पर 5021रुपये की सदस्यता ग्रहण करते हुए किया।

वृहस्पतिवार को स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने जहा स्वय सदस्यता ग्रहण किया वही साधन सहकारी समिति बलुआ रामपुर श्रीपाल में आयोजित कार्यक्रम में नये 145सदस्यो ने सदस्यता ग्रहण किया जिससे समिति को सदस्यता की 20,000रुपए की धनराशि प्राप्त हुई।इस दौरान विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि समितियों के सदस्यता ग्रहण करने पर किसानों का स्वागत किया और किसानों से अपील किया कि बढ चढ कर सदस्यता ग्रहण करे।

Advertisement

इस दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक गिरीजेश कुमार गौड,ए डी सी बीरेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम सिंह,जिला सहकारी बैंक देवरिया के डी पी एस शैलेश मिश्र, समिति सचिव परिषद के जिला अध्यक्ष रवींद्र तिवारी,अजय प्रकाश मिश्र,शाखा प्रबंधक हाटा, सुकरौली के साथ ही अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi