हाटा/कुशीनगर । जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर रविवार को नायब तहसीलदार सुनील सिंह द्वारा नगर के छपरा भगत में लेखपाल गण व बी एल ओ के साथ घर घर घुम कर मतदाता पर्ची बितरण किया गया।इस दौरान लेखपाल प्रदीप गुप्ता सहित अंय मौजूद रहे।
इस दौरान नायब तहसीलदार ने लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होने हेतु मतदाता गणों से अपील की तथा अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाह्न किया ।
Advertisement
