Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

हाटा: 20 टीबी रोगियों में वितरित हुआ पौष्टिक आहार

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Sep 29, 2023, 7:55 PM IST • अब तक 183 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • निक्षय मित्र बन टीबी रोगियों को दे पौष्टिक आहार-डॉ अजय सिंह
  • दवा के साथ पौष्टिक आहार से शीघ्र स्वस्थ होते है टीबी रोगी- डॉ वी प्रसाद

हाटा/कुशीनगर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान एवं आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर 20 टीबी रोगियों को पोषण की पोटली दी गयी।

उक्त कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये एमोटीसी डॉ अजय सिंह ने कहा कि निक्षय मित्र बनकर हम सभी को टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार देना चाहिये। जिससे हमारा उनसे भावनात्मक जुड़ाव हो जाता है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ वी प्रसाद ने कहा की दवा के साथ प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार देने से मरीज शीघ्र स्वस्थ हो जाता है।

Advertisement

11 रोगियों को गोद लेने वाले वरिष्ठ समाजसेवी रमेश भारद्वाज ने कहा कि टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पौष्टिक आहार देना पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा मैं ईश्वर को धन्यबाद ज्ञापित करता हूँ कि उन्होंने मुझे सेवा करने का अवसर दिया। निक्षय मित्र होमियो पैथ चिकित्सक डॉ विपिन सिंह कि गोद लेकर मरीजों को पौष्टिक आहार देने से एक आत्मिक संतुष्टि मिलती है और इसके लिये समाज के जिम्मेदार लोगों को आगे आना चाहिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने सभी निक्षय मित्रों को साधुवाद देते हुये कहा कि आप सब के द्वारा अत्यंत ही पुनीत का कार्य किया जा रहा है। टीबी रोगियों की सेवा करना नारायण सेवा के बराबर है। आप लोगों के ही सहयोग से टीबी मुक्त भारत का सपना 2025 में साकार होगा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र ने किया।
एसटीएस राजीव द्वारा आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान निक्षय मित्र सत्यप्रकाश रावत,नीलमणि यादव,विश्वामित्र गुप्ता,लालसाहब सिंह,राजकुमार चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi