News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विश्व वानिकी दिवस पर पौधारोपण कर किया जागरूक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 21, 2024  |  5:14 PM

71 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विश्व वानिकी दिवस पर पौधारोपण कर किया जागरूक

हाटा/कुशीनगर। हाटा वन रेंज कार्यालय ढाढा द्वारा एस के मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में पेड़ों के महत्व व जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व वानिकी दिवस मनाया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

गुरुवार को हाटा वन विभाग के रेंजर अमित कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में एस के मेमोरियल हायर सेकंडरी स्कूल में करीब एक दर्जन पौधे लगाए। इस दौरान स्कूल के छात्र छात्राओं में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। वनाधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम सभी लोग अगर एक एक पेड़ लगाए, तो फिर से हरी भरी प्रकृति हमको देखने में मिल सकती है। सरकार लगातार इसको लेकर प्रयास कर रही है। अधिक से अधिक पौधारोपण करने को लेकर वन विभाग की नर्सरी से समय-समय पर पौधे वितरित किए जाते है। इसलिए हम सभी को पौधारोपण में योगदान देना चाहिए। आज मनुष्य अपने स्वार्थ के चलते जंगलों में पेड़ काट रहा है। श्रीवास्तव ने कहा कि मनुष्य का जीवन पेड़ पौधों पर टिका हुआ है। पेड़ पौधे हमको ऑक्सीजन के अलावा फल, फूल सहित कई वस्तुएं प्रदान करते हैं। इसके साथ ही जंगल में कई औषधि के पौधे होते हैं जिनसे गंभीर बीमारियों के इलाज भी संभव है। ऐसे में हमको अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर प्रकृति का सर्जन करना चाहिए।

इस मौके पर वन दरोगा अनिल कुमार, भगवान राम,विनोद सिंह,वन रक्षक अब्दुल आलम,शंभू राजभर, इंद्रजीत यादव, रामप्रीत सहित स्कूल के शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking