हाटा/कुशीनगर । रविवार को तीन प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर हाटा विधायक मोहन वर्मा ने प्रसन्नता जाहिर किया है ।
मोहन वर्मा ने तीनों राज्यों (मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ और राजस्थान) में जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को दिया है । श्री वर्मा ने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से यह सिद्ध होता है कि जनता का अटूट भरोसा मोदी जी के साथ है । तीनों राज्यों में मिले प्रचंड बहुमत के लिए मोहन वर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा,गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह व पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दिया है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…