Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

हाटा: शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस बल ने किया पैदल मार्च

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Feb 9, 2024, 4:54 PM IST • अब तक 186 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है- प्रिंसी पांडेय, नगर चौंकी इंचार्ज

हाटा/कुशीनगर। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के निर्देश पर नगर चौंकी इंचार्ज प्रिंसी पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने किया पैदल मार्च, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दृष्टिगत नगर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के क्रम में नगर चौंकी इंचार्ज नगर में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया गया साथ ही जुम्मे के नमाज के मद्देनजर नगर चौंकी इंचार्ज प्रिंसी पांडेय मय टीम के साथ मस्जिदों पर तैनात रही तथा इसी क्रम में आमजनमानस में विश्वास व सुरक्षा का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर, ड्रोन कैमरा द्वारा निगरानी करते हुए संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन तथा नवयुवकों की चेकिंग व पूछताछ की गई। बाजारों में स्थित प्रतिष्ठानों, दुकानदारों से वार्ता कर सुरक्षा के दृष्टिगत दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु प्रेरित किया गया, तथा क्षेत्र की जनता से आपसी सौहार्द एवं भाई-चारा बनाये रखने हेतु किसी प्रकार के अफवाहों से बचने की अपील की गयी।

Advertisement

इसी क्रम में बाजारों में सब्जी विक्रेताओं, दुकानदारों, रिक्शा चालकों आदि को सड़क की पटरी से उचित दूरी पर पार्किंग व दुकान आदि लगाने हेतु निर्देशित किया गया,ताकि यातायात परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो और घटना दुर्घटना से बचा जा सके।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi