News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 14 करोड़ का प्रस्ताव पारित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 29, 2024  |  4:02 PM

76 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 14 करोड़ का प्रस्ताव पारित

हाटा/कुशीनगर। क्षेत्र पंचायत हाटा के सभागार में सोमवार को प्रमुख आरजू राव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यो और ग्राम प्रधानों की बैठक हुई ।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

जिसमे पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद नई कार्ययोजना पर चर्चा की गई और बोर्ड की बैठक में नए वित्तीय वर्ष के लिए 14 करोड के प्रस्ताव पर मुहर लगी ,बैठक की शुरुवात विंदुवार बीडीओ सुधा पांडेय ने पिछली कार्यवाही को सदन के सदस्यों को अवगत कराया ।2023 ,24 में मनरेगा, राज्यवित्त,पंचम वित आवास , पेंशन, एन आर एल एम,पीएम ,सी एम आवास पर चर्चा हुई ।आवास के बारे में मृतंजय मिश्र,कृषि और लघु सिंचाई के बारे में जनार्दन राय,कार्ड धारकों की समस्या के बारे में पूर्ति निरीक्षक रितेश गुप्ता ,डा राजीव सक्सेना ने पशु पालन विभाग के बारे में जानकारी दी। बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास नही मिलने ,ग्राम प्रधान विजय राय ने 20 परिवारों के नाम जोड़ने का मामला सदन में उठाया । एन आर एल एम के तीन ब्लाक बी एम एम की अनुपस्थिति रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि आप सभी लोगो गांव के विकास के लिए कार्य योजना दे जिससे गाव का विकास कार्य हो। संचालन रितेश सिंह ने किया।

इस दौरान पर तहसीलदार राव,सतीश गुप्ता, सुभाष सिंह,अवनीश अमलेश ,डिंपल पाण्डेय,सुनील चौहान , राधेश्याम, सुभाष कांदू,संजय यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य शिशिर पाण्डेय, जौवाद, कमलेश ओझा , दुर्गेश शर्मा, बैजनाथ सिंहसचिव मनोज शुक्ल,अजय प्रताप यादव,अखिलेश सोनकर,सुनील मणि,प्रभूनाथ गोड,ब्लाक टी ए नूर अहमद,हेमंत सिंह,ब्रजेश राव, एनसाद अहमद, आदि उपस्थित रहे ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking