News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामलला के अब तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, संडे को इतने लोग पहुंचे आशीर्वाद लेने

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 29, 2024  |  12:37 PM

137 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामलला के अब तक 19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, संडे को इतने लोग पहुंचे आशीर्वाद लेने

Ayodhya Ram Mandir : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्‍या में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था अनवरत देखा जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अबतक छह दिनों में 18.75 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बनी उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन यानी 23 जनवरी को मंदिर के पट भक्तों के लिए खुले तो लाखों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जानकारी के अनुसार रोजाना दो लाख से अधिक रामभक्त श्रीरामलला के दरबार में सुगमता पूर्वक पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। अयोध्या नगर से लेकर मंदिर परिसर में दिनभर जय श्रीराम का जयघोष गूंज रहा है। देश-विदेश, विभिन्न राज्यों और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। वहीं रविवार को भी करीब 3.25 लाख की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए।

रामलला को पहले दिन चढ़ा था 3.17 करोड़ का चढ़ावा
अयोध्या के राम मंदिर में बालक राम यानी रामलला विराजमान होने के बाद पहले दिन यानी मंगलवार को 3.17 करोड़ रुपए का चढ़ावा चढ़ा. इसमें दान काउंटर और क्यूआर कोड का दान शामिल है. दो दिन में 7.5 लाख लोगों ने रामलला के दर्शन किए. पहले दिन यानी मंगलवार को 5 लाख और दूसरे दिन यानी बुधवार को ढाई लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल मिश्रा​​​​​​ ने​ यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 10 दान काउंटर खोले गए थे. भक्तों ने काउंटरों के अलावा ऑनलाइन रूप से भी दान दिया है.

अयोध्‍या आ रहे श्रद्धालुओं का आंकड़ा

  • 23 जनवरी 5 लाख
  • 24 जनवरी 2.5 लाख
  • 25 जनवरी 2 लाख
  • 26 जनवरी 3.5 लाख
  • 27 जनवरी 2.5 लाख
  • 28 जनवरी 3.25 लाख
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking