News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए हुई गन्ना गोष्ठी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 20, 2023  |  6:34 PM

54 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए हुई गन्ना गोष्ठी
  • गहरे जुताई कर गन्ना की बुआई करें किसान- करन सिंह

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के गांव लालीपार में अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल व प्रैगमेटिक्स रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा गन्ना बुआई में मशीनीकरण को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी सेवा प्रदाता व किसानों को गोष्ठी में प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

बुधवार को चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह व प्रैगमेटिक्स के रिसर्च के विशेषज्ञ डॉ दुष्यन्त बादल व हाटा गन्ना समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा,व सचिव रमेश सिंह ने लालीपार में आयोजित किसान गोष्ठी में को संबोधित कर बताया कि गन्ना बुआई के पूर्व भूमि सुधार, जलवायु अनुकूलन गन्ना खेती व कृषि उद्यमियों द्वारा गन्ने में मशीनीकरण का प्रयोग करें।जिसका मुख्य उद्देश्य हर किसान 400 कुंतल प्रति एकड़ गन्ने की उपज प्राप्त करे। मशीनीकरण से सिंगल रो ट्रेंच द्वारा 100% 4.5फिट पर गन्ने बुआई करना है।साथ ही किसान अप लैंड भूमि के लिए को0 0238,15023,0118, की प्रजाति की बुआई कर सकते हैं तथा लो लैंड भूमि के लिए को0 लख 0 14201,को0 9880,एवं को0 पी0 9301 की प्रजाति की बुआई करें जिससे उनकी उपज की कीमत दूनी हो।श्री सिंह ने कहा कि चीनी मिल गन्ना किसानों के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं। जिससे चीनी मिल का पूरा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा तकनीकी सेवा प्रदाताओं द्वारा हर किसानों को खेतों में पहूंच आवश्यक जानकारी देकर फसल की पैदावार बढ़ाएं।मौके पर किसान के खेत में दर्जनों लोगों के समक्ष गहरे जुताई के लिए मशीन द्वारा प्रदर्शन कराया गया।

डा दुष्यन्त बादल ने किसानों को मजदूरों पर निर्भरता कम करनेे हेतु गन्ने की खेती में 100% मशीनीकरण का प्रयोग करने की अपील किया।इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक डी डी सिंह अमित कुमार,नीरज सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking