News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ढाढा चीनी मिल क्षेत्र में मशीनीकरण से गन्ना बुआई का हुआ शुभारंभ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 21, 2023  |  5:59 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ढाढा चीनी मिल क्षेत्र में मशीनीकरण से गन्ना बुआई का हुआ शुभारंभ

हाटा/कुशीनगर। हाटा विकास खंड के गांव लालीपार में न्यू इंडिया शुगर मिल व प्रैगमेटिक्स रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली द्वारा जिला गन्ना अधिकारी दिलीप सैनी व चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह के समक्ष मिल क्षेत्र में सर्व प्रथम गन्ने की बुआई मशीनरी से कराया गया।

आपके लिए और..- खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला,...

तथा एटीएसपी व किसानों को गन्ना बुआई के लिए केन प्लान्टर को तकनीकी रुप से चलाने हेतु एटीएसपी व किसानों को प्रशिक्षित किया गया।इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी डा दिलीप सैनी व जीएम करन सिंह ने संयुक्त रूप से आटोमेटिक केन प्लान्टर का फीता काट कर बुआई का शुभारंभ किया।
गुरुवार को हाटा विकास खंड के गांव लालीपार में आयोजित मशीनीकरण से गन्ना बुआई में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी डा दिलीप सैनी ने कहा कि हम आज भी पश्चिम के किसानों से 10 साल पीछे हैं। वहीं अपने वहां अभी भी पुरानी पद्धति से ही खेती की जा रही जिससे पैदावार कम हो रही है।यदि सभी किसान भाई हमेशा नई नई तकनीकों से गन्ना बुआई करें तो निश्चित तौर पर उनकी फसल दूना लाभ देगा।वहीं करन सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नई गन्ना प्रजातियों के गन्ना बीज हेतु हर घर गन्ना बीज नर्सरी प्रोग्राम के अन्तर्गत गन्ना बीज तैयार कर अपने आवश्यकतानुसार गन्ना बीज पैदा कर बीज की कमी को पूरा कर सकतें हैं।वहीं प्रैगमेटिक्स रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ डा दुष्यन्त बादल ने उपस्थित सभी एटीएसपी को बिजनेस प्लान को विस्तार पूर्वक जानकारी दिया।

गोष्ठी को अधिशाषी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र उपाध्याय, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा,सहायक महाप्रबंधक डीडी सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया।इस दौरान अमित कुमार,नीरज सहित अन्य मौजूद रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking