Monday, 23 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान
Advertisement

Kushinagar News/कुशीनगर: जिलाधिकारी ने रास्ते में रूक कर विकलांग व्यक्ति की सुनी फरियाद

न्यूज अड्डा कसया
Sep 21, 2023, 5:34 PM IST • अब तक 204 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा ने मानवता व कर्तव्यनिष्ठा का पेश किया मिसाल

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को दरियादिली व कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देते हुए विकलांग फरियादी की फरियाद कार्यालय प्रवेश द्वार के पास ही सुनी।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा गुरुवार सुबह जनसुनवाई के लिए कार्यालय जा रहे थे कि रास्ते में एक विकलांग व्यक्ति पर उनकी दृष्टि पड़ी तो उन्होंने रास्ते में ही गाड़ी रोकवा कर उस व्यक्ति से उसकी समस्या जानी तो पता चला कि वह विकलांग व्यक्ति जिलाधिकारी से ही मिलने जा रहा था।

Advertisement

कसया तहसील के जौरा बाजार कनौरा निवासी बदरी पुत्र चोकट अपने प्रार्थना पत्र में घर के पास स्थित जमीन की पैमाइश और ट्राई साइकिल के लिए जिलाधिकारी से निवेदन किया,जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने उप जिलाधिकारी कसया को तत्काल दूरभाष पर ही आवेदनकर्ता बदरी की समस्या निस्तारण करने के लिए आदेशित किया।

न्यूज अड्डा कसया

रिपोर्टर: कसया, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi