हाटा/कुशीनगर। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?स्वच्छता, साफ-सफाई तथा खुले में शौच के उन्मूलन को बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन की सामान्य गुणवत्ता में सुधार लाना है परन्तु स्थानीय नगरपालिका क्षेत्र में ठीक इसके बिपरीत दिखाई दे रहा है।
इस नगरपालिका के वार्ड नं एक मे शिवराजपुर मोड पर आइए जो मार्ग दर्जनों गांवों का मुख्य मार्ग है जो मल त्याग केंद्र बना हुआ है।इस मोड पर आम जन को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।सुबह शाम वहा के रहने वाले लोग गंदगी का केंद्र बना दिए हैं ,राहगीरों का उस मार्ग से गुजरने के लिए मास्क लगा कर या नाक मुंह बंद कर आना जाना पडता है ।अगर एक चार पहिया उस मार्ग पर आ जाए और बगल से निकलना पडे तो सीधे-सीधे बिसर्जित मल के उपर ही जाएगा। नगरपालिका बनने के छ वर्ष बाद भी इस मल त्याग केंद्र कर गंदगी रोकने में नपा प्रशासन असफल है और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जिसके प्रचार प्रसार के लिए शासन व प्रशासन ने अरबों रुपया खर्च कर दिया है परंतु उसका असर यहा नही दिख रहा है।
जबकि एक तरफ नपा प्रशासन घर घर शौचालय बनवाने का दावा भी करता है परंतु सब दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। क्षेत्र के लोग नपा प्रशासन से जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों इस मल त्याग केंद्र पर अकुश नहीं लगाया जा रहा है।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…