Tuesday, 24 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ आयोजन• देव दीपावली पर 5500 दीपों से आलोकित होगा दुबौली सोहसा घाट• युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखा गया, पुलिस लाइन कुशीनगर में ब्लैक आउट एवं एयर रेड मॉकड्रिल का सफल आयोजन• सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत
Advertisement

हाटा: खालिद खां के परिजनों से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Dec 28, 2023, 5:23 PM IST • अब तक 58 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव खालिद खान की असामयिक मृत्यु पर वृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनके घर पहुंचकर उनके परिजनों से कुशल छेम पूछा और दुःख व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा कि खालिद खान बेहद कर्मठ सपाई एवं लोकप्रिय नेता थे, उन्होंने पार्टी के साथ ही समाज सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया । उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने उनके दोनों बेटों अजान खालिद और अयान खालिद से मुलाकात की और किसी भी सुख-दु:ख में उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया । इस मौके पर आसिफ खान, डॉक्टर शाहिद, लतीफ खान, मतीन सिद्दीकी, छोटेलाल , हैदर अली राईनी, संजय मंडल , बेचू खान, शाकिर अली, परवेज खान, कुतुबुद्दीन खान,लाल बाबू यादव,राम लखन यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi